हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में खेत में पानी डालने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि ग्राम भगौतीपुरवा निवासी दिनेश कुमार रावत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही नीरज कुमार व सतीश कुमार ने अपने मकान का पानी उसके खेत में छोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में फायरिंग, किसान पर जानलेवा हमला यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...