मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू गांव में खेत पर पानी चलाने गए पिता-बेटे पर गांव निवासी दबंगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि जिन लोगों ने हमला किया है उन्होंने पुलिस में शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव बडसू निवासी कवरपाल ने बताया कि तीन मार्च को अपने बेटे लोकेश के साथ खेत पर पानी चलाने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग लोग खेत पर पहुंच गए और गाली-गलौच कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों को चोटे आई। बताया कि बेटे को रुपये की जरूरत हुई तो अपनी साढ़े पांच बीघा जमीन दो लाख रुपये में राजीव के पास बंधक में रख दिया। रुपये लेने के दौरान मेरे से कुछ कागजात पर साइन कराए गए। कुछ दिन बाद पता चला किमेरे भाई राजेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.