एटा, जुलाई 8 -- बहन के घर से गांव आने के लिए निकले वृद्ध का शव खेत पर पड़ा मिला। बेटे का आरोप है कि भाई की भी इसी तरह से हत्या हुई थी उन्ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सकरौली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना सकरौली के गांव बबूलगढ़ी निवासी अशर्फी लाल (75) कुछ दिन पहले बहन के घसर नगला तल्पी हाथरस गए थे। पांच बेटे है जिनमें एक की मौत हो चुकी है। बाकी के चार बेटे आगरा, मथुरा में रहते हैं। वृद्ध गांव में अकेले ही रहते थे। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े बेटे राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में वह आगरा में रह रहे हैं। बताया कि पिता अशर्फी लाल मंगलवार सुबह बहन के घर से गांव आने के लिए निकले थे। गांव में नहीं पहुंचे थे。

शव मिलने की सूचना बुधवार सुबह बिजलीघर तखावन के पास खेत मे...