खेत पर नलकूप में मिला किसान का शव
बिजनौर, जून 7 -- क्षेत्र के गांव जौनपुर के एक खेत में स्थित नलकूप में किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।रविवार सुबह गांव जौनपुर में किसान रिंकू 40 वर्ष का शव नलकूप में पड़ा होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनो के अनुसार जौनपुर निवासी 40 वर्षीय रिंकू शनिवार को अपने खेतों में सिंचाई के लिए गये थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह लगभग दस बजे नलकूप के पक्के गड्ढे में शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी।सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी चांदपुर देशदीपक सिंह और थाना प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह व फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के एक हाथ और आंख के पास चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.