इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- भरथना। गांव भोली निवासी ध्रुव सिंह ने अपने ही गांव के गजेन्द्र, दिलीप, गौतम उर्फ कन्हैया तथा कैलाश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ध्रुव सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे अपने खेतों पर गेहूं की फसल कटवाने जा रहा था। तभी रास्ते में नामजदों ने मुझे रोककर बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर नामजद पूर्व से सुनियोजित तरीके से अपने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर से घायल हो गया। शोर मचाने पर गांव की दो महिलाएं बचाने आईं। जिसके बाद नामजद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भाई धर्मवीर व दो लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...