पीलीभीत, मई 4 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम डंडिया निवासी प्रमोद कुमार ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 29 अप्रैल को शाम चार बजे वह अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में कमल पुत्र छत्रपाल ने उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की। पुलिस में ​शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए एससीएसटी एक्ट के मामले में फंसा देने की बात कही। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...