मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रहे किसान पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव तुलसीपुर निवासी शिवम ने बताया कि उसका ताऊ ओमबीर सिंह शनिवार को अपने खेत पर काम करने जा रहा था। खेत में जाते समय गांव निवासी एक युवक ने ताऊ को अपने घर में जबरन खीच लिया। आरोप है कि घर में अंदर पहले से ही मौजूद कपिल, प्रविन्द्र, प्रियांशु ने हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने ताउ को जान से मारने का प्रयास भी किया। घटना के बाद कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.