खेत पर जा रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला
कानपुर, मई 22 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत पर जा रहे एक बुजुर्ग किसान को सांड़ ने पटक पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि सांड़ के हमला करते ही ग्रामीण किसान को बचाने दौड़े लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि रतनपुर गांव निवासी 80 वर्षीय किसान श्रीराम कठेरिया रोज की तरह शुक्रवार सुबह खेतों पर जा रहे थे। तभी गांव बाहर सड़क किनारे बाजार के निकट सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनके चीख पुकार करने पर आसपास मौजूद लोग जब तक पहुंचते, तब तक सांड़ ने उन्हें कई बार जमीन पर पटककर मार डाला। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलते ही उनके पुत्र नरेश, सुरेश व विक्रम मौके पर पहुंचे। पिता की मौत से वह बिलख पड़े और शव घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.