खेत पर जानवर चराने गए किसान पर बाघ ने किया हमला, घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- संसारपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की भरिगवां गांव में खेत पर जानवर चराने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। इसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद बाघ मौके से भाग गया। आनन-फानन में किसान को एम्बुलेंस की मदद से गोला सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की भरिगवां निवासी जियनलाल गौतम (60) पुत्र ज्ञान चौधरी रविवार को दोपहर में गांव के पूरब अपने खेतों की तरफ जानवर चराने गए थे कि जानवर चराते समय झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जियनलाल के शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।इसके बाद बाघ फिर झाड़ियों की तरफ भाग गया। आनन-फानन में एम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.