खेत पर जाते युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
शामली, जून 6 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर में खेत पर जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव गढ़ी रामकौर निवासी राजवीर पुत्र सुबह सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बताया वह अपने खेत पर ईख जोतने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.