खेत पर चार लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मीरापुर। गांव सिखरेडा में खेत पर चारा लेने जा रहे एक युवक को गांव के ही तीन युवकों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने तीनों युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिखरेडा निवासी महिला नीलम पत्नी विक्की ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति विक्की सोमवार को खेत पर चारा लेने के लिए जा रहा था।इस दौरान गांव के ही सोनी पुत्र रामचंद्र, लक्की पुत्र तोला सिंह और रामचंद्र पुत्र मंगल ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके पति विक्की के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया।दी।मारपीट में विक्की को गंभीर चोटें आयी है।बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.