खेत पर घास काटने गई महिला की करंट लगने से मौत
शाहजहांपुर, मार्च 17 -- सिधौली। थाना सिधौली क्षेत्र के गांव पीरु में करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला खेत पर घास काटने गई थी बिजली के गिरे तार में चालू थी सप्लाई महिला की तार को छूते ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्र के पीरु गांव निवासी रामजी की 38 वर्षीय पत्नी फूलमती सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पति के साथ पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन का जर्जर बिजली का तार तेज हवा के कारण टूटकर नीचे गिर गया।नीचे खेत पर तार की बाड़ लगी हुईं बिजली का तार बाड़ पर पड़ा हुआ था और उसमें सप्लाई चालू थी अचानक तार की चपेट में आने से फूलमती गंभीर रूप से झुलस गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.