मथुरा, जनवरी 29 -- थाना अंतर्गत गांव हरिया की गढ़ी में बुधवार रात खेत पर जा रहे किसान पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। सीने और पैर में गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव हरिया की गढ़ी, राया निवासी कुंवरपाल सिंह (60) खेती बाड़ी करने के साथ ही वृंदावन में काम भी करता है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे कुंवर पाल घर से अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में खेत के पास कुंवरपाल पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे वह भागने लगा। इस दौरान एक गोली उसके सीने और दूसरी गोली उसके पैर में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। फायरिंग और कुंवर पाल की चीख सुन आसपास से खेत...