बदायूं, अप्रैल 29 -- महरौली गांव में मक्का की फसल की रखवाली करने गए अचानक लापता हो गए। किसान के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। भाई ने तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। महरौली गांव निवासी 50 वर्षीय किसान धनपाल खेत पर मक्का की फसल रखवाली करने गए रविवार रात खाना खाकर खेत पर गये थे। सुबह परिजनों ने मोबाइल लगाया तो नहीं उठा। खेत पर जाकर देखा तो वहां मौजूद नहीं थे। परिवार जिन्होंने रिश्तेदारी में तलाश किया। कोई पता नहीं लगा।चारपाई के पास बैटरी,मोबाइल फोन रखा मिला। किसान धनपाल के भाई भूरे ने पुलिस को तहरीर दी। मूसाझाग इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया तहरीर के आधार पर गुमशुदगी जर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- युवक लापता, परिजन को अनहोनी की आशंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.