पीलीभीत, जून 2 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी के रहने वाले ध्रुव कुमार पुत्र अक्षय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 मई को वह अपने खेत पर गए थे। आरोप है इस दौरान वहां बूटा सिंह पुत्र सरजीत सिंह और उसकी पत्नी निवासी गदियाना पहुंच गई। दोनों ने धु्रव के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध पर मारपीट करते हुए उस पर आरोपियों ने कटार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बूटा सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...