खेत पर गए युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
इटावा औरैया, मई 27 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के एक गांव में युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि खेत पर शौच के लिए गए युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित युवक के भाई ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 25 मई की सुबह करीब पांच बजे उसका भाई गांव के बाहर खेत पर शौच के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां तीन से चार अज्ञात लोग पहुंच गए। हमलावरों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- राजस्थान के खाटूश्यामजी में युवक पर बेरहमी से हमला, बेहोश होने के बाद भी पीटते रहे आरोपी आरोप है कि हमलावरों ने युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ देर बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर पहुंचे, जिसके बाद आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.