बदायूं, अप्रैल 26 -- खेत पर भूसा लेने गए एक व्यक्ति का शव उसके ही ट्यूबवेल पर मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग यानि फंदे से लटकर मौत होना पाया गया है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव का है। यहां के रहने वाले राजेश 30 वर्ष पुत्र रामनिवास शुक्रवार शाम को अपने खेत पर भूसा लेने के लिए पैदल गए थे। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला सफाईकर्मी का शव, हत्या की आशंका परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और खेत पर पहुंचने पर उनका शव उनके ही ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में...