ललितपुर, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत ककड़ारी में गुरुवार को खेत पर गया एक बालक कुएं में डूब गया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसको किसी तरह बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। कोतवाली तालबेहट अन्तर्गत ग्राम पंचायत ककड़ारी निवासी 12 वर्षीय सोहिल पुत्र प्रदीप रजक बहुत ही होनहार और परिवार का दुलारा था। गुरुवार को वह खेत की ओर गया था। खेत पर खेलते कूदते समय वह पास स्थित कुएं में गिर गया। काफी देर बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इधर उधर देखने के बाद कुछ लोग खेत पर गए। यहां कुएं में वह दिखाई दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ग्रामीणों की मदद से साहिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.