मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- क्षेत्र के गांव मलपुरा लक्ष्मीपुर में खेत पर गए एक किसान की नहर में गिरकर मौत हो गई। काफी तलाश के बाद बुधवार देर शाम करीब 10 घंटे बाद उसका शव नहर में उतराता मिला। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 50 वर्षीय जाहिद पुत्र बुन्दू बुधवार सुबह करीब 8 बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटे। इस पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन उस खेत तक भी पहुंचे, जहां जाहिद के जाने की बात कही गई थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- खेत में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम बताया जाता है कि जाहिद का खेत कमालपुरी रजवाहे की बड़ी नहर के पार स्थित है, जहां पहुंचने के लिए नहर पर बनी झाल के सहारे गुजरना पड़ता है। इन दिनों नहर में पानी अधिक मात्रा में छो...