कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर देहात। जनपद में सर्दी व शीतलहर का प्रकोप जानलेवा बना है। सर्दी लगने व सीने में दर्द से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। शनिवार सुबह खेतों पर गए सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया की मडै़या गांव के एक अधेड़ सर्दी लगने व सीने में दर्द से गश खाकर गिर गए। घर लाए जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। इनके सहित जिले में सर्दी लगने व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। जनपद में कड़ाके की सर्दी शीतलहर से हार्टअटैक के साथ ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। वहीं रात में खेतों पर काम करने जाने वाले किसानों, बच्चों, बुजुर्गों के साथ स्वांस व हार्ट के मरीजों के लिए शीतलहर व कड़ाके की सर्दी घातक साबित हो रही है। सर्दी लगने व सीने में दर्द से पीड़ित होकर लोग लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.