मुरादाबाद, मई 30 -- खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील हरकतें की, बाद में आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गया। मामले में पिता की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी युवक व उसके परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी 26 मई को अपनी सहेली के साथ जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। कुछ देर बाद गांव का हरिशंकर उसकी बेटी के पास पहुंच गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसे बुरी नीयत से पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, इस बीच उसके कपड़े भी फाड़ दिए, जब उसकी सहेली भाग कर आई, तो उसने विरोध किया और छुड़ाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- खेतों की ओर गई युवती से दुराचार की कोशिश तब आरोपी उसकी बेटी को छोड़कर भाग गया।...