खेत पर गई किशोरी से की छेड़छाड़
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- नवाबगंज।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे खेतों की ओर गई थी। वहां खेत पर पहले से मौजूद गांव के ही युवक ने किशोरी को अकेला देख उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया। किशोरी भाग कर घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवक के घर शिकायत करने गए। जिसपर युवक व उसके परिजनों ने किशोरी के परिजनों को गालीगलौज कर अपने दरवाजे से भगा दिया। थाना पुलिस को किशोरी के भाई ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.