खेत पर खाना समय से न पहुंचने पर युवक ने पी कीटनाशक दवा
हापुड़, जून 26 -- थाना क्षेत्र के गांव चितौली में खेत पर काम कर रहे एक युवक ने खाना समय से न पहुंचने पर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव चितौली निवासी अजय खेती का कार्य करता है। गुरुवार को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसने घर पर फोन कर खाना मंगवाया था, लेकिन किसी कारणवश परिजन समय पर खाना नहीं पहुंचा सके। इससे नाराज होकर अजय ने खेत में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.