बुलंदशहर, मई 21 -- थाना क्षेत्र के गांव सौझना झाया निवासी एक युवक की खेत पर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ओमपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह मंगलवार को अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से खेत पर गया था। बाइक को खेत की साइड पर खड़ी कर ट्यूबवेल पर पानी देखने चला गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। थानाअध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चांदनी चौक मार्केट से बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...