लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- पढुआ थाना इलाके के चंदैयापुर गांव के बाहर खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने अचानक से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। तेंदुए की आमद से लोगों में डर पैदा हो गया और खेतों में जाने से कतराने लगे। चंदैयापुर निवासी पंडित जयप्रकाश के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद ग्रामीण गांव के बाहर खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकला एक तेंदुआ लोगों पर हमलावर हो गया। तेंदुआ देख कर लोग इधर उधर भागने लगे। अपने खेत में काम कर रहे एक ही घर के राम बहादुर, धीरज और दुर्गेश पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए ने किसी की गर्दन, किसी का हाथ, किसी का कान चबा डाला। किसी तरह शोर शराबा कर ग्रामीणों ने तेंदुए को वहां से भगाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.