खेत पर काम कर रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी भी घायल
इटावा औरैया, जून 11 -- जसवंतनगर। नगला केशोराय में गुरुवार सुबह खेत पर काम कर रहे एक युवक पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी रविकुमार शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह अपने मकान के पीछे स्थित खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही तीन लोग लाठी और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में रविकुमार के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी पूजा पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.