बदायूं, मई 10 -- खेत पर काम कर रहे एक युवक को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसहैत क्षेत्र के गढ़िया हरदोपट्टी गांव निवासी 36 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र सोनपाल शनिवार को खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी सर्प ने डस लिया। शुरुआत में परिजनों को मामले की जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- जहरीले जंतु के काटने से मजदूर की मौत परिवार के लोग घबराकर उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जिला अस्पताल में डाक्टर ने जांच के बाद अवनीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अवनीश की मौत की ख...