एटा, फरवरी 19 -- एटा, खेत पर काम कर रहे दंपति पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में दंपति घायल हो गए। खेत पर फिर से काम करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव हिम्मतपुर निवासी सतीश चन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 फरवरी को वह खेत पर पत्नी के साथ काम कर रहे थे। आरोप है कि आरोपी विजय, शेषपाल निवासी हिम्मतपुर कोतवाली देहात सहित चार आरोपियों ने खेत पर जाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीड़ित पर हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी पर भी हमला कर दिया। दोनों के काफी चोट आई है। आरोपियों ने खेत पर फिर से काम करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.