हापुड़, मार्च 31 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी नितिन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 27 मार्च को वह अपने खेत पर खेती का काम कर रहा था। इसी बीच गांव के ही हरिओम, सौरभ, धर्मेन्द्र खेत पर आऐ और उसके साथ गली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पीड़ित को घायल अवस्था में छोड़कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का परिजन ने अस्पताल में उपचार कराया।था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.