हाथरस, मार्च 16 -- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में रविवार दोपहर को खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया7 जिससे कई ग्रामीण घायल हो गये,जिन्हें उपचार के लिए आनन फानन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।रविवार दोपहर को गांव चिंतापुर में ग्रामीण अपने खेतों में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक पेड़ पर मधुक्खियों के छत्ते को ईंट का टुकड़ा मारकर छेड़ दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर मुधमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे गुड्डी देवी, लालता प्रसाद, रिषी, राजकुमार, विनीता, राखी, डोरीलाल और कुशल सहित 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय अचानक एक पेड़ से मधुमक्खियों का छत्ता टूटकर नीचे गिर गया। छत्ता गिरने के बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई...