खेत पर काम कर रहे किसान पर गुलदार ने बोला हमला
बिजनौर, सितम्बर 15 -- रेहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देवानंदपुरगढ़ी में मंगलवार की सुबह गुलदार ने खेत पर काम कर रहे किसान पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव देवानंदपुरगढ़ी निवासी किसान परमजीत सिंह (45 वर्ष) पुत्र हरजाप सिंह मंगलवार सुबह अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से छिपे बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। किसान ने किसी तरह साहस दिखाते हुए खुद को गुलदार के चंगुल से बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घायल किसान को तत्काल सीएचसी अफजलगढ़ पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.