अमरोहा, मई 15 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर में खेत पर काम करने गए एक किसान की बाइक दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती छह मई को अपनी बाइक लेकर खेत पर गए थे। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बाइक खड़ी कर टमाटर के खेत में काम करना शुरू किया। कुछ समय बाद जब वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने बताया कि वह गलती से बाइक की चाबी उसमें ही लगी छोड़ गए थे, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा ली। नरेंद्र ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस के सहयोग से उन्होंने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...