शामली, मई 5 -- कांधला। थाना क्षेत्र के ग्राम नाला निवासी किसान का एक भैंसा अज्ञात चोरों द्वारा पिकअप गाड़ी में डालकर ले उड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान कपिल पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों पर काम कर रहा था, तभी उसका भैंसा सड़क किनारे ट्यूबवेल के पास बंधा हुआ था। चोर मौका पाकर भैंसा को पिकअप में भरकर फरार हो गए। किसान कपिल ने जब ध्यान दिया तो भैंसा वहां से गायब था। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दी तहरीर में किसान ने बताया कि भैंसा परिवार की आर्थिकी का अहम सहारा था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। किसान ने प्रशासन से जल्द से जल्द उसका भैंसा बरामद करने की गुहार लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.