खेत पर काम कर रही महिला से छेड़छाड़, पति से मारपीट
बुलंदशहर, जून 14 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रही महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने और पति से मोबाइल व बाइक की चाबी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेत पर काम कर रही थी। आरोप है किखेत मालिक ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर दी। तहरीर के अनुसार, जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। शोर सुनकर जब पीड़िता का पति मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- खेत पर काम कर रही महिला से छेड़छाड़, पति से मारपीट आरोपी उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.