खेत पर काम कर रही महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- दुधवा टाइगर बफर जोन के मझगई वन रेंज में सोमवार को शाम खेत पर काम कर रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पलिया सीएचसी लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मझगई के गांव खालेपुरवा निवासी कोकिला (45) पत्नी गेंदन लाल भीरा क्षेत्र के खैरा फार्म पर खेत में काम कर रही थी। तभी कोकिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचे तब बाघ मौके से भाग गया। किसी तरह परिजन महिला को लेकर पलिया सीएचसी पर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। दुधवा बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि वन्यजीव के हमले में महिला की मौत हुई है। हमलावर वन्यजीव की अब तक पहचान नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.