पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम चौड़ा खेड़ा निवासी तारावती पत्नी हर प्रसाद ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 30 मार्च को सुबह आठ बजे वह अपने खेत पर काम कर रही थी। तभी गांव का पातीराम और उसकी पत्नी कुसुमा देवी उसके खेत पर आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...