शामली, मार्च 7 -- थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर से एक महिला के लापता होने पर महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। ग्राम जाफरपुर निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार को खेत पर काम करने के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और खेत सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.