खेत पर काम करते समय सांप के डसने से युवक की मौत
इटावा औरैया, जून 17 -- इटावा। खेत पर काम करते समय सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ निवासी 45 वर्षीय रवींद्र पुत्र श्याम लाल अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान आम के पेड़ के पास मौजूद एक काले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे आकाश वर्मा ने बताया कि रवींद्र खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके अलावा वह एक ब्रेड फैक्ट्री में भी काम करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.