झांसी, जून 15 -- झांसी (बरुआसागर)। बरुआसागर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। सोमवार गांव बनगुवा खेत पर पानी देते वक्त करंट से झुलसकर किसान की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बनगुवा निवासी प्रेम नारायण कुशवाहा (41) बेटा स्व. बालाराम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह खेत पर पानी लगाने की कहकर निकले थे। फिर नहीं लौटे। वह पानी देर रहा थे, तभी अचानक मोटर के तार में करंट आ गई। जैसे ही उन्होंने तार को उठाया तो उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गए और वहीं छटपटाने लगे। तेज आवाज सुन आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मदद को दौड़े। परिजन भी वहां पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। उन्हें किसी तरह तार से ...