बिजनौर, अगस्त 6 -- बिजनौर। चांदपुर थानाक्षेत्र के जलीलपुर ब्लॉक के गांव शेखपुरी चौहड़ में बुधवार सुबह चारा लेने खेत पर गए दंपति करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि खेत में आवारा पशुओं को रोकने के लिए किसान ने अवैध तरीके से बिजली के तार लगा रखे थे। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार गांव शेखपुरी चौहड़ निवासी 65 वर्षीय रामकिशोर अपनी पत्नी सुरेखा देवी के साथ बुधवार सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। आरोप है कि एक किसान ने फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत की मेढ़ पर तार लगाकर करंट प्रवाहित कर रखा था। मेढ़ से गुजरते समय रामकिशोर का हाथ तार से छू गया और व...