खेत पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- भरथना। कस्बा क्षेत्र के भैसाई गांव में खेतों की ओर गए एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई सतीश यादव ने बताया कि उनके 28 वर्ष भाई सोनेलाल गुरुवार रात करीब 9 बजे खेतों की तरफ घूमने गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह खेत में करंट की चपेट में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनेलाल की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी रचना देवी, सात वर्ष पुत्री खुशी और चार वर्ष पुत्र अनुज को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.