बागपत, अप्रैल 22 -- बड़ौत। क्षेत्र के गांव जोनमाना में खेत पर कब्जे को लेकर विवाद के दौरान एक बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला किया, जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। जोनमाना निवासी नवीन ने बताया कि उनके पिता चन्द्रपाल सिंह (70 वर्ष) अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जयवीर, सतबीर, आयुष और राजेंद्र उर्फ कालू भी अपने खेत में मौजूद थे। दोनों खेतों के बीच एक सरकारी नाली तथा पीड़ित पक्ष की निजी पानी की नाली है। आरोप है कि उक्त लोगों ने पहले से ही सरकारी नाली को मिलाकर अवैध कब्जा कर रखा है और घटना वाले दिन उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निजी नाली में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जब चन्द्रपाल सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारप...