झांसी, मई 12 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव छोटा मनकुआं में घर से शौच की कहकर निकले अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार तड़के उसके शव खेत पर फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव छोटा मनकुआं फूल सिंह (52) किसान थे। मंगलवार को सुबह परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। तभी वह शौच की कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। जब काफी देर हो गई तो परिजनों को चिंता हुई। भाई राकेश यादव उन्हें देखने खेत पर पहुंचे तो दंग रह गए। फूल सिंह का शव पेड़ के सहारे फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मृतक के बेटे पंकज ने बताया कि पाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.