खेत देखने गए युवक से मारपीट व सोने की चेन छीनने का आरोप
छपरा, जून 13 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के कोहड़गढ़ गांव निवासी मोख्तार खान ने अपने ही गांव के एक युवक पर मारपीट, गाली-गलौज, छिनतई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप बाइक पर बैठकर अपने खेत की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा और विवाद करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.