खेत तालाब योजना शुरू, 50 फीसदी अनुदान के साथ मांगे ऑनलाइन आवेदन
औरैया, मई 2 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में वर्षा जल संचयन बढ़ाने और सिंचाई संकट दूर करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने खेत तालाब योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत किसानों को तालाब निर्माण पर 50 प्रतिशत यानी 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी (अभियंत्रण) विमलेश कुमार ने बताया कि जनपद को इस वर्ष 20 खेत तालाबों का लक्ष्य मिला है। इसमें औरैया व दिबियापुर की दो इकाइयों के लिए 10-10 तालाब निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक इकाई में 8 तालाब सामान्य वर्ग और 2 तालाब अनुसूचित जाति के लिए तय हैं। उन्होंने बताया कि एक तालाब की कुल लागत 1,05,000 रुपये निर्धारित है। इसमें से 52,500 रुपये की अनुदान राशि दो किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। पहली किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.