खेत तालाब योजना में किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
आगरा, मई 16 -- खेत तालाब योजना के लिए किसानों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसान को अपनी निजी भूमि पर तालाब खुदवाना होगा। ये ड्राप मोर क्रॉप योजना के तहत होगा। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि ड्राप मोर क्रॉप योजना कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश (भूमि संरक्षण अनुभाग) द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत के तहत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत तालाब का आकार 22x20x3 मीटर निर्धारित किया गया है। इस तालाब का उपयोग किसान वर्षा जल संचयन, मत्स्य पालन एवं फसलों की सिंचाई के लिए कर सकेंगे। तालाब की कुल लागत Rs.1,05,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान राशि Rs.52,500 रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे कृषकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।तालाब यह भी पढ़ें- खेत तालाब योजना में किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.