खेत तालाब निर्माण पर मिलेगा 52,500 तक का अनुदान
अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत "पर ड्रॉप मोर क्रॉप" योजना के उपघटक "अदर इंटरवेंशन" के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब निर्माण का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ऑन लाइन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। भूमि संरक्षण अधिकारी दिव्या मौर्या ने बताया कि इच्छुक किसान agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। किसानों को पंजीकरण के बाद रुपया 1000 टोकन मनी जमा करनी होगी। ऑनलाइन पुष्टि के 10 दिनों के भीतर किसान को खेत की खतौनी, फोटो व निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में अभिलेख अपलोड न करने पर टोकन राशि जब्त कर प्रतीक्षा सूची के अगले किसान को मौका दिया जाएगा। खेत तालाब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.