गोपालगंज, जुलाई 24 -- गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाने के शेर गांव में शुक्रवार की शाम खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक हरिहर साह का 46 वर्षीय बेटा लाल बाबू प्रसाद था। घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक खेत जोतने के लिए गांव में आया हुआ था। ट्रैक्टर पर मजदूर बैठकर गांव के एक व्यक्ति का खेत जोतवा रहा था। इस बीच ट्रैक्टर एक गड्ढे में चली गई। इसके बाद उसे पर बैठे मजदूर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर से दब गया। आननफानन में मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकल गया। इसके बाद इलाज के लिए लेकर उसे स्थानीय अस्पता...