खेत जोतते समय गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर
झांसी, जून 1 -- झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव बिजना गांव में खेत की जोतते वक्त बेकाबू ट्रैक्टर गहरे कुएं में गिर गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हाइड्रा मशीन से ट्रैक्टर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। गांव बिजली निवासी टीकाराम अहिरवार ट्रैक्टर चालक व किसान है। बीती देर शाम वह खेत पर जुताई के लिए गए थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत पर बने गहरे कुएं में गिर गया। उन्होंने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। चश्मदीदों ने बताया कि खेत जोतते समय ट्रैक्टर कुएं के नजदीक पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से सीधे कुएं में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने हाइड्रा मशीन की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.