कानपुर, नवम्बर 14 -- रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अटिया रायपुर गांव में खेत जुताई के दौरान एक किशोर की रोटावेटर से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के अटिया रायपुर गांव में करन सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में पत्नी नीलम बच्चों के साथ रह रही हैं। शुक्रवार दोपहर बाद मोहल्ले का ट्रैक्टर उदयभान सिंह का खेत जोत रहा था। इसी दौरान करन सिंह का पन्द्रह वर्षीय पुत्र वंश ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। चढ़ते समय वंश रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह कट गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर की मां नीलम, छोटा भाई शिवा शव देखकर बिलख उठे। घटना की सूचना पिता को दी गई है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.